This is an archived event from March 2026. Return to ACM CRE Hub →

COMPUTE Regional Event

शनिवार, 21 मार्च, 2026

Ashoka University

अभी पंजीकरण करें

क्यों भाग लें?

COMPUTE क्षेत्रीय कार्यक्रम कंप्यूटर साइंस (CS) शिक्षकों और शोधकर्ताओं के समुदाय को मजबूत करने, अनुभव साझा करने और कंप्यूटिंग शिक्षा की क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए एक मंच पर लाता है।

शिक्षकों के लिए

अपनी कक्षा में किए गए नए प्रयोगों एवं नई शिक्षण विधियों को अनुभव रिपोर्ट के रूप में तैयार करें। हमारी कार्यशाला आपके काम को प्रकाशित करने योग्य रूप में ढालने में मदद करेगी।

शोधकर्ताओं के लिए

अपने कंप्यूटर साइंस एजुकेशन (CSEd) शोध पर सुझाव प्राप्त करें—चाहे आप किसी अप्रकाशित पेपर पर काम कर रहे हों, नया अध्ययन डिज़ाइन कर रहे हों, या आपके पास कोई ऐसा विचार हो जिस पर चर्चा करना चाहते हों। हम ACM COMPUTE और अन्य स्थानों पर सबमिशन की तैयारी में आपकी मदद करेंगे।

क्या उम्मीद करें

मुख्य भाषण और चर्चा

COMPUTE समुदाय के विशेषज्ञों से सुनें और प्रासंगिक विषयों पर संवाद में जुड़ें—अनुसंधान प्रश्न तैयार करें, संशोधन के नए रास्ते खोजें और समान रुचि वाले संभावित सहयोगियों से मिलें।

व्यावहारिक कार्यशालाएं

दो समर्पित सत्र—एक शिक्षकों के लिए और एक शोधकर्ताओं के लिए। विषय-निष्णातों के मार्गदर्शन में अपने विचारों को मिलकर आगे बढ़ाएँ।

समुदाय निर्माण

क्षेत्र भर के संस्थानों के संकाय और शोधकर्ताओं से जुड़ें। सभी सत्र समूह-आधारित रखे गए हैं, ताकि ये संबंध कार्यक्रम के बाद भी बने रह सकें।

कार्यक्रम विवरण

  • तारीख: Saturday, March 21, 2026
  • समय: 9:30 AM - 6:00 PM
  • स्थान: Ashoka University
  • पंजीकरण: निःशुल्क
अभी पंजीकरण करें

एक व्यस्त, केंद्रित दिन

यह 8 घंटे का व्यस्त कार्यक्रम है। कोई औपचारिक चाय-विराम नहीं होगा—सत्रों के दौरान चाय और नाश्ता उपलब्ध रहेगा; आप लेकर फिर सत्र में लौट सकते हैं।

पूरा कार्यक्रम देखें →